spot_img

Patna: बिहार कांग्रेस की दिल्ली में होने वाली बैठक टली

पटना: (Patna) आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व दिल्ली में सभी राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर रहा है लेकिन बिहार कांग्रेस के नेताओं के साथ होने वाली बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है। इसके पीछे की वजह राहुल गांधी का दिल्ली में नहीं रहना बताया जा रहा है।

राजधानी दिल्ली में सीट शेयरिंग के फार्मूले समेत राजनीतिक गतिविधियों पर बातचीत करने के लिए बिहार से प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह, सीएलपी लीडर शकील अहमद खान समेत सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री और अन्य सीनियर नेताओं को दिल्ली बुलाया गया था लेकिन यह बैठक टल गई है। बताया गया है कि हिमाचल प्रदेश की आपदा को लेकर राहुल गांधी गुरुवार को वहां जा रहे हैं। इसलिए बिहार कांग्रेस की बैठक स्थगित की जाती है।

दूसरी तरफ इस बात की भी चर्चा तेज है कि बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अखिलेश सिंह ने बिहार कमेटी के सदस्यों का नाम अलग-अलग दिए हैं, जिस कारण मामला फंसा हुआ है। हकीकत यह है कि कमेटी के गठन को लेकर प्रभारी भक्त चरण दास और प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश सिंह में अभी भी तनातनी कायम है। कमेटी के नाम पर एक साथ सहमत नहीं होने से बैठक में विवाद उत्पन्न हो सकता था। यह देखते हुए बिहार कांग्रेस की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है।

इधर, कहा जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान पहले दोनों नेताओं को आपस में बैठकर कमेटी के नेताओं पर सहमति बनाने को कहेगा। फिर बिहार कांग्रेस की बैठक होगी। बिहार कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि बिहार कांग्रेस की बैठक स्थगित होने की सूचना मिली है। अब बैठक कब होगी यह नहीं बताया गया लेकिन जल्द ही इसकी बैठक की तारीख जारी की जाएगी।

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) निर्देशक बुची बाबू सना (director Buchi Babu Sana) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' ('Peddi') का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है।...

Explore our articles