spot_img

Chatra: चतरा में जेजेएमपी के नाम पर धमकी देने का आरोपित गिरफ्तार

चतरा:(Chatra ) जिले की टंडवा थाना पुलिस ने गुरुवार को एनटीपीसी टंडवा में कार्य रही कम्पनी सिम्प्लेक्स के कर्मचारी को जेजेएमपी के नाम पर धमकी देने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित भगिया टोला निवासी फलेन्द्र गंझू उर्फ ठुपा गंझु के रूप में की गई है। उसके पास से धमकी देने में उपयोग लाया गया दो मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को टण्डवा थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी टंडवा में कार्य रही कम्पनी सिम्प्लेक्स द्वारा एक लिखित आवेदन दिया गया कि उनके ही कंपनी में कार्यरत कर्मचारी को जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सब-जोनल भीम जी के नाम से लेवी की मांग की गयी है। इस संबंध में टंडवा थाना में मामला दर्ज कर टंडवा एसडीपीओ के निर्देश पर टंडवा थाना प्रभारी ने एक छापेमारी टीम का गठन किया। तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से धमकी देने में उपयोग किया गया दो मोबाइल को बरामद किया गया है।

Fatehabad : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

फतेहाबाद : (Fatehabad) ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी डिस्काउंट और दवा कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के विरोध में 20 मई को जिलेभर के मेडिकल...

Explore our articles