spot_img

Varanasi: वाई-20 के डेलीगेट्स आईआईटी बीएचयू पहुंचे, सुपर कंप्यूटिंग सेंटर की कार्यप्रणाली से हुए रूबरू

काशी में शुरू हुआ युवा शिखर सम्मेलन, शुक्रवार को योगी और अनुराग ठाकुर करेंगे औपचारिक उद्घाटन

वाराणसी: (Varanasi) भारत की अध्यक्षता में जी-20 के तहत वाराणसी में चार दिवसीय युवा शिखर सम्मेलन (Y-20) का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। हालांकि इस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। सम्मेलन में भाग लेने आए डेलीगेट्स को पहले दिन आईआईटी बीएचयू ले जाया गया। दल ने आईआईटी बीएचयू में बने सुपर कंप्यूटिंग सेंटर और इंजीनियरिंग हब में भ्रमण किया और इसकी कार्य प्रणाली को देखा। मेहमान शाम 4 बजे सारनाथ स्थित म्यूजियम में भ्रमण के बाद लाइट एंड शो के माध्यम से भगवान बुद्ध की जीवनी को देखेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक चार दिवसीय वाई-20 सम्मेलन में आये युवाओं को नवाचार और कौशल विकास से जुड़ने का मौका मिलेगा। काशी की संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने के साथ जी-20 देशों के 600 से अधिक युवा लोकतंत्र और शासन में युवाओं की भूमिका विषय पर विमर्श करेंगे। जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर भी बातचीत होगी। केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार के अनुसार वाई-20 भी जी-20 के आधिकारिक सहभागिता समूहों में से एक है। सम्मेलन में आईआईटी बीएचयू की तरफ से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles