spot_img

Rajgarh: महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का आरोप

राजगढ़:(Rajgarh) शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र के सुठालिया रोड़ पर रहने वाली 52 वर्षीय महिला ने रिश्ते में लगने वाले देवर पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज कर तात्कालिक कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पुराना सुठालिया रोड़ निवासी 52 वर्षीय महिला ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व रिश्ते में लगने वाला देवर सुरेश पुत्र हरीनारायण शर्मा निवासी लुहारी घर पर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए गलत काम किया। रिपोर्ट में देरी का कारण बदनामी का भय होना बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 376(2)एन, 450, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर तात्कालिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles