spot_img

Satna: सतना में पांच वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, हालत गंभीर

सतना:(Satna) मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक मासूम के साथ दरिंदगी के मामला सामने आया है। यहां बलात्कार के मामले में जेल से सजा काटकर आए आरोपित ने बुधवार देर शाम एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बालिका को गंभीर हालत में रीवा के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपित बुधवार देर शाम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद वह बच्ची को लहूलुहान हालत में गोद में उठाकर ले जाता दिखा। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपित को बच्ची के साथ पकड़कर थाने ले आई। थाने पहुंचने के बाद बेहोश हो गई। उसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रीवा भेज दिया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची अपनी दादी के साथ नगर के फुटपाथ पर रहती है और वे भीख मांगकर अपना गुजारा करते हैं। वहीं आरोपित का नाम राकेश वर्मा (35) निवासी जीवन ज्योति कॉलोनी सतना बताया गया है। वह हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में जेल से सजा काटकर बाहर आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles