spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री आज 4.50 लाख विद्यार्थियों को साइकिल क्रय के लिए अंतरित करेंगे 207 करोड़ रुपये

81 करोड़ की लागत के सीएम राइज स्कूल भवन का करेंगे भूमि-पूजन

भोपाल:(Bhopal) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (गुरुवार को) भोपाल के भेल (बरखेड़ा) में आयोजित कार्यक्रम में साइकिल क्रय करने के लिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में सिंगल क्लिक से 207 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण करेंगे। निःशुल्क सायकिल वितरण योजना में विद्यार्थियों को साइकिल क्रय करने के लिए इस वर्ष प्रदेश के लगभग चार लाख 50 हजार विद्यार्थियों को यह राशि अंतरित की जाएगी।

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने बताया कि साइकिल वितरण योजना वर्ष 2004-05 से संचालित है। इस योजना में ऐसे विद्यार्थी, जो शासकीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में अध्ययनरत है तथा वह जिस ग्राम के निवासी है, उस ग्राम में शासकीय माध्यमिक/हाईस्कूल संचालित नहीं है तथा वह अध्ययन के लिए किसी अन्य ग्राम/ शहर के शासकीय स्कूल में जाते हैं, उनको निःशुल्क साइकिल से लाभान्वित किया जाता है। इस वर्ष लगभग 4 लाख 50 हजार विद्यार्थियों के खातें में सायकिल क्रय के लिए राशि अंतरित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम में भोपाल के बरखेड़ा में 81 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत राशि से बनने वाले सीएम राइज शासकीय महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन का भूमि-पूजन भी करेंगे। इस मौके पर स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इन्दर सिंह परमार, विधायक कृष्णा गौर एवं विभागीय अधिकारी सहित अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।

Mumbai : पुणे में दो वाहनों की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के पुणे जिले के मुलशी तहसील (Mulshi taluka of Maharashtra's Pune district) में चांदे-मूलखेड रोड पर रविवार को सुबह एक...

Explore our articles