बांदा में डकैती, खनन व मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने पर मिलेगा सम्मान
मीरजापुर : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन को स्वतंत्रता दिवस पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। बांदा में डकैती, खनन व मादक पदार्थ पर अंकुश लगाने पर यह सम्मान उनको दिया जाएगा। साथ ही पड़री थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव को भी उनके कार्यकाल के दौरान किए गए शौर्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अभिनंदन बांदा में तैनाती के दौरान कई उत्कृष्ट कार्य किए। इन्होंने बिसंडा क्षेत्र में एक डकैती की घटना होने से रोकते हुए राजस्थान के सात डकैतों को गिरफ्तार कराने में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा इन्होंने मादक पदार्थ पर अंकुश लगाते हुए बंगेरू क्षेत्र की निशा यादव की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क कराई थी। इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक ने वहां मादक पदार्थ पर लगभग पूरी तरह से अंकुश लगा दिया। साथ ही खनन माफिया के विरूद्ध कार्रवाई कर 15 करोड़ की संपत्ति जब्त कराई।


