spot_img

Mumbai : राकांपा नेता नवाब मलिक को डेढ़ साल बाद मिली रिहाई

क्रिटी केयर अस्पताल के बाहर नवाब मलिक का जोरदार स्वागत

मुंबई : राष्ट्रवादी कांगेस पार्टी (राकांपा) नेता नवाब मलिक को सोमवार को रात 8 बजे दो महीने के लिए रिहा किया गया है। कुर्ला स्थित क्रिटी केयर अस्पताल से नवाब मलिक के बाहर निकलते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। अस्पताल के बाहर नवाब मलिक का स्वागत करने के लिए राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, मलिक के परिवार के सदस्य और राकांपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवाब मलिक को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 23 फरवरी 2022 को गिरफ्तार किया था। तब से नवाब मलिक ईडी की न्यायिक कस्टडी में थे। मलिक की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें कुर्ला स्थित क्रिटी केयर अस्पताल में इलाज के लिए रखा गया था। इस मामले में नवाब मलिक ने हाईकोर्ट में किडनी की बीमारी के नाम पर जमानत मांगी थी। लेकिन हाईकोर्ट ने जमानत देने से मना कर दिया था। इसके बाद नवाब मलिक ने बीमारी के आधार पर जमानत देने के लिए याचिका दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 11 अगस्त को नवाब मलिक को दो महीने तक सशर्त जमानत मंजूर किया था। साथ ही नवाब मलिक को पासपोर्ट जमा करने, मीडिया से संवाद न करने, जांच में सहयोग करने का भी निर्देश दिया है। इसके बाद आज कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवाब मलिक को क्रिटी केयर अस्पताल से रिहा किया गया।

New Delhi : गगन नारंग और अन्नू राज सिंह के ‘प्रोजेक्ट अमरजीत’ में देशभर के निशानेबाजों को मिलेगा मुफ्त प्रशिक्षण

नई दिल्ली : (New Delhi) ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और चार बार के ओलंपियन गगन नारंग (Olympian Gagan Narang) ने अपनी पत्नी और ओलंपियन...

Explore our articles