spot_img

Ranchi: मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री और दुमका में राज्यपाल फहरायेंगे झंडा

रांची:(Ranchi) स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। वहीं राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दुमका में झंडा फहरायेंगे।

राज्य के अन्य कैबिनेट मंत्री विभिन्न जिलों में झंडोत्तोलन करेंगे। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने निर्देश जारी किया है और सभी जिलों को सूचना दी है। इधर मोराबादी मैदान में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी अंतिम चरम पर है।

आलमगीर आलम साहिबगंज डॉ रामेश्वर उरांव लोहरदगा, सत्यानंद भोक्ता चतरा, चंपई सोरेन सरायकेला खरसावां, जोबा मांझी पश्चिम सिंहभूम चाईबासा, बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, बदल पत्र लेख पलामू ,मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा, हफीजुल हसन देवघर, बेबी देवी बोकारो।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles