spot_img

Guptkashi : केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड डाटपुलिस के समीप भूस्खलन हादसे में एक और शव बरामद

अभी लापता 19 लोगों को खोजने का काम जारी
गुप्तकाशी: (Guptkashi)
केदारनाथ मार्ग पर गौरीकुंड डाटपुलिस के समीप हुए भूस्खलन में आज एक और शव बरामद कर लिया गया। इस तरह से अब तक इस हादसे में चार शव बरामद हो चुके हैं। बीती 03 अगस्त को इस हादसे में 23 लोग लापता हो गए थे, जिनमें से 3 शव पहले ही बरामद कर लिए गए थे।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी खोजबीन अभियान जारी है। इस अभियान के दौरान आज एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान वीर बहादुर के रूप में हुई है। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से की गई। डीडीआरएफ,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीमें लगातार खोजबीन अभियान चला रही हैं। ताकि लापता बचे 19 लोगों की खोजा जा सके।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Explore our articles