spot_img
Home latest Thiruvananthapuram : केरल विधानसभा में राज्य का नाम ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव...

Thiruvananthapuram : केरल विधानसभा में राज्य का नाम ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव पारित

0
471

तिरुवनंतपुरम: (Thiruvananthapuram) केरल विधानसभा ने बुधवार को एकमत होकर प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार से राज्य का नाम केरल के स्थान पर केरलम किए जाने का अनुमोदन किया है।संविधान और सभी आधिकारिक रिकॉर्ड में केरलम नाम किए जाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने विधानसभा में पेश किया।विधेयक को पेश करते समय मुख्यमंत्री विजयन ने कहा कि मलयालम भाषा के आधार पर राज्य का गठन हुआ है। मलयालम में केरल को हम केरलम कहते हैं लेकिन संविधान में राज्य का नाम केरल है।

उन्होंने आगे कहा कि यह विधानसभा एकमत होकर केन्द्र सरकार से अनुशंसा करती है कि वह तुरंत संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत राज्य का नाम केरलम करे। साथ ही हम यह भी मांग करते हैं कि संविधान की आठवीं अनुसूची में दर्ज सभी भाषाओं में राज्य का नाम केरलम किया जाना चाहिए।