spot_img

Mumbai : दिवा स्टेशन पर महिलाओं ने रोकी लोकल ट्रेन, मध्य रेलवे सेवा प्रभावित

मुंबई: (Mumbai) मध्य रेलवे लोकल ट्रेन की लेटलतीफी से परेशान महिला यात्रियों ने बुधवार को दिवा स्टेशन पर लोकल ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाया और फिर से लोकल ट्रेन सेवा हो गई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य रेलवे की लोकल ट्रेन आज सुबह से आधे से एक घंटे तक देरी से चल रही है। इससे परेशान महिला यात्रियों ने सुबह ही दिवा स्टेशन पर देरी से आई लोकल को रोक दिया। महिला रेलवे ट्रेक पर उतर गई। इसकी जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिला यात्रियों को समझा कर ट्रेक से हटा दिया। जीआरपी पुलिस ने इस मामले में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है।

Explore our articles