spot_img

Uttarkashi: यमुनोत्री हाइवे में बस में गिरी चट्टान, महाराष्ट्र की महिला तीर्थयात्री की मौत

उत्तरकाशी:(Uttarkashi) उत्तराखंड में यमुनोत्री हाइवे पर नासूर बन चुके डबरकोट में आज सुबह महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस पर चट्टान गिरने से महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई। इस हादसे में एक पुरुष तीर्थयात्री को चोट आई है। उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर किया गया है।

जिला आपदा परिचालन केंद्र के अनुसार यह हादसा जानकीचट्टी से बड़कोट के बीच डाबरकोट के पास हुआ। हादसे में महिला तीर्थयात्री पायल समेत दो लोग घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएससी बड़कोट लाया गया है। यहां पायल की मृत्यु हो गई। घायल कृष्ण सिंह को देहरादून भेजा गया है। यह लोग यमुनोत्री से दर्शन करके लौट रहे थे।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles