spot_img
Home INTERNATIONAL Beijing: चीन में बाढ़ से हालात खराब, अकेले राजधानी बीजिंग में 33...

Beijing: चीन में बाढ़ से हालात खराब, अकेले राजधानी बीजिंग में 33 की मौत

0
355

बीजिंग:(Beijing) चीन में कई दिनों से हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अकेले राजधानी बीजिंग में आठ अगस्त तक बाढ़ और भूस्खलन से 33 लोगों की मौत हो चुकी है। पानी के सैलाब में बहे 18 लोग अभी भी लापता हैं।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हालांकि बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम शहर जुओझोउ में बाढ़ का पानी कम होने लगा है। मगर स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी जैसे-जैसे कम हो रहा है उसके कारण अन्य चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। इस आपदा ने लगभग 1.29 मिलियन लोगों को प्रभावित किया है। 59,000 घर ढह गए हैं और 147,000 घर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। हेबेई प्रांत में शरद ऋतु की फसल प्रभावित हुई है।