उपमुख्यंमत्री दुष्यंत चौटाला ने 6 करोड़ 20 लाख की लागत से से बने अपशिष्ट उपचार संयंत्र का किया उद्घाटन
इंडस्ट्रियल ऐरिया में स्थापित सभी इंडस्ट्री का केमिकल युक्त अपशिष्ट का होगा ट्रीटमेंट : उपमुख्यमंत्री
सिरसा : हरियाणा के उपमुख्यंमत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को स्थानीय इंडस्ट्रियल ऐरिया में सामान्य 6 करोड़ 20 लाख की लागत से से बने अपशिष्ट उपचार संयंत्र (सीईटीपी) का उद्घाटन किया। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने संयंत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी भी ली। उन्होंने संयंत्र के प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर जजपा नेता सर्वजीत सिंह मसीतां, एचएसआईआईडीसी पंचकूला से मुख्य विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, कार्यकारी अभियंता रविंद्र जाखड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा इंडस्ट्रियल एरिया की बहुत लंबे समय से सीईटीपी प्लांट लगवाने की की मांग थी कि इंडस्ट्रियल वेस्ट को ट्रीट किया जाए। इस वेस्ट के कारण पहले 350 से 400 बीओडी का लेवल जाता था, जो स्तर पर कम होकर 10 हो गया है। इस पानी का प्रयोग किसान भी अपनी खेती में कर सकते हैं। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण में सहयोग मिलेगा वहीं गंदगी व बदबू से भी छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि ट्रीटमेंट के बाद इस पानी का उपयोग सिंचाई व इंडस्ट्री की ग्रीन बेल्ट में होगा। इस प्रकार के प्लांट बनने से उद्योगों को भी लाभ मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आई बाढ़ से जिन नागरिकों की फसल का नुकसान हुआ है वे अपनी फसलों का डाटा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे।
टंकी पर चढ़े किसानो से अपील, नीचे उतारकर करें बातचीत
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा के नारायणखेड़ा में फसल बीमा की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े किसानों से का मामला उनके संज्ञान में आया है। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त से बात कर पूरे मामले की जानकारी ली है। उपायुक्त द्वारा मामले की पूरी डिटेल सरकार को भेज दी गई है जिस पर जल्द ही गंभीरता से निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने पानी की टंकी पर चढ़े किसानों से अपील की कि वे नीचे उतर कर अपनी बात रखें और संयम बनाए रखें। सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ है।
नूंह में स्थिति है नियंत्रित, आरोपियों के खिलाफ की जाएगी सख्त कारवाई
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नूंह में स्थिति अब नियंत्रण में है और लगातार शांति कमेटियों से संपर्क कर बैठकें की जा रही है। आपसी भाई चारा बनाने के लिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं भी आगे आ रही है। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा गत दिनों नूंह में हुई हिंसा की जांच करवाई जा रही है। हिंसा के दोषियों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह राजनैतिक व्यक्ति हो या कोई सामाजिक कार्यकर्ता हो।


