spot_img

Dehradun : महिला अपराध पर कांग्रेस ने रखा एक दिवसीय मौन व्रत

देहरादून : (Dehradun) उत्तराखंड में चल रही भारी बारिश के बीच भी कांग्रेसजनों ने शनिवार को एक दिवसीय मौन व्रत रखा। कांग्रेस सत्तारुढ़ दल भाजपा को घेरने का लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के नेता सरकार का विरोध करने के लिए कुछ न कुछ विरोध के तरीके अपनाते रहते हैं।

इसी क्रम में कांग्रेसजनों ने आज गांधी पार्क में मौन व्रत किया। इसका नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने किया। मुंह पर पट्टी बांधकर मौन व्रत कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष माहरा और कांग्रेस जनों का कहना है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी को बचाने का प्रयास हो रहा है, लेकिन वीआईपी कौन है, इस बात पर कांग्रेसजन मौन हैं। कांग्रेस की मांग है कि अंकिता हत्याकांड मामले में शामिल वीआईपी का नाम सार्वजनिक किया जाए। वह इस प्रकरण की जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि उत्तराखंड महिला अपराधों में अग्रणी है, लेकिन सरकार इस मामले में पूरी तरह चुपी साधे हुए है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles