Home Ahmedabad Ahmedabad : ‘कलमनो कार्निवल’ पुस्तक मेले में 25,000 से अधिक पुस्तकों का...

Ahmedabad : ‘कलमनो कार्निवल’ पुस्तक मेले में 25,000 से अधिक पुस्तकों का भंडार

0
265

‘कलमनो कार्निवल’ पुस्तक मेले का उद्घाटन

अहमदाबाद : मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने अहमदाबाद में सीजी रोड पर स्थित सुशीलाबेन रतिलाल हॉल में नवभारत साहित्य मंदिर द्वारा आयोजित ‘कलमनो कार्निवल’ (क़लम का कार्निवल) पुस्तक मेले का शुक्रवार को उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुस्तक प्रदर्शनी देखी और वहां उपस्थित विभिन्न लेखकों के साथ वार्तालाप किया।

नवभारत साहित्य मंदिर द्वारा पिछले कई वर्षों से पुस्तक मेले का आयोजन किया जाता है। आगामी 20 अगस्त तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में इतिहास, पौराणिक कथा, अध्यात्म, धर्म, सस्पेंस, ड्रामा, हॉरर, सेल्फ़-हेल्प, मैनेजमेंट, प्रेरक कथा आदि विषयों की 25,000 से अधिक पुस्तकें रखी गई हैं। इसके अलावा पुस्तकें अंग्रेज़ी एवं गुजराती; दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। ‘कलमनो कार्निवल’ पुस्तक मेले में विधायक अमितभाई शाह, साहित्यकार, लेखक, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमी उपस्थित रहे।