spot_img

Kolkata: हावड़ा में 164.53 किलोग्राम गांजा पकड़ा गया, दो गिरफ्तार

कोलकाता:(Kolkata) पश्चिम बंगाल पुलिस की सीआईडी ने हावड़ा जिले के डोमजुर थाना अंतर्गत सरस्वती ब्रिज के पास से एक वाहन (Mahindra XUV500) से 164.53 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी सीआईडी ने शुक्रवार सुबह दी। सीआईडी के मुताबिक गुरुवार देर शाम सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर अंकुरहाटी में सरस्वती ब्रिज के पास घेराबंदी कर इस गाड़ी को रोका गया। तलाशी लेने पर इसके अंदर 164.53 किलोग्राम गांजा मिला। इस वाहन से गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान मुर्शिदाबाद जिले के निवासी बापन शेख और झंटू मोल्ला के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया है कि गांजा ओडिशा से मंगवाया था। वह गांजा बेचने नदिया जा रहे थे। आज दोपहर बाद इन्हें हावड़ा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Explore our articles