spot_img

Patna/Muzaffarpur : आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में कुख्यात मंटू शर्मा गिरफ्तार

पटना/ मुजफ्फरपुर : बिहार में नामचीन कुख्यात अपराधी गिरोह में शामिल शंभू मंटू गिरोह के कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को पटना एसटीएफ की टीम ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड मामले में मंटू शर्मा समेत पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज है।जिसके बाद पुलिस की टीम और पटना एसटीएफ की टीम लगातार गिरफ्तारी के लिए खाक छान रही थी।इसी कड़ी में पटना एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात मंटू शर्मा अपने शूटर गोविंद के साथ रामेश्वरम से अंडमान निकोबार द्वीप समूह के लिए रवाना होने वाला है। जिसके बाद सूचना सत्यापन के साथ आनन-फानन में तमिलनाडु के रामेश्वरम पहुंची पटना एसटीएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद को धर दबोचा है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में मुजफ्फरपुर के मेयर समीर कुमार हत्याकांड मामले में भी शूटर गोविंद पर वारंट है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि पुलिस की टीम को फिलहाल राहत मिली है। प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड मामले में मुख्य अभियुक्त सहित अब तक 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें मुख्यतः कुख्यात मंटू शर्मा, शूटर गोविंद, प्रॉपर्टी डीलर विक्रांत शुक्ला उर्फ विक्कू शुक्ला, पूर्व पार्षद शेरू अहमद भी शामिल है । वहीं नामजद घायल अभियुक्त अधिवक्ता के गिरफ्तारी पर न्यायालय से रोक लगी हुई है और 5 तारीख को एडीजे 14 की कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई होगी ।

कुख्यात मंटू शर्मा और शूटर गोविंद की गिरफ्तारी की पुष्टि एसटीएफ के एक अधिकारी ने कर दी है। बिहार एसटीएफ की टीम ट्रांजिट रिमांड पर दोनो कुख्यात बदमाश को लेकर बिहार के लिए रवाना हो गयी है। एसटीएफ के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार कुख्यात प्रदुमन शर्मा उर्फ मंटू शर्मा के विरुद्ध मुजफ्फरपुर और पटना के विभिन्न थाना में हत्या एवम रंगदारी का पूर्व से करीब 15 कांड दर्ज है।वहीं शूटर गोविंद पर मुजफ्फरपुर विभिन्न थाना में पांच मामले हत्या एवम रंगदारी के दर्ज है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles