spot_img

Patna : राज्यभर की हजारों आशा कार्यकर्ता पहुंची पटना, गर्दनीबाग धरना स्थल पर कर रहीं प्रदर्शन

पटना: (Patna) राज्यभर की आशा कार्यकर्ता नौ सूत्री मांगाें के समर्थन में गुरुवार को पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रही हैं। संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं ने यह प्रदर्शन किया है। उन्हें अब राजनीतिक संरक्षण भी मिलने लगा है। प्रदर्शन का समर्थन करने भाकपा माले विधायक गोपाल रविदास, सत्यदेव राम सहित कई विधायक गर्दनीबाग पहुंचे हैं।

आशा कार्यकर्ताओं की मांग है कि उनका मानदेय बढ़ाया जाये। उनलोगों को नियमित किया जाये। पहले का सभी बकाया का भुगतान किया जाये। आशा कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि आशाओं को देय पोशाक (सिर्फ साड़ी) के साथ ब्लाउज, पेटिकोट और ऊनी कोट की व्यवस्था भी की जाये। उनकी नौ सूत्री मांग में पेंशन योजना का लाभ दिया जाना भी शामिल है। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को सरकार नहीं सुनती है तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगी।

उल्लेखनीय है कि पूरे राज्य में आशा कार्यकर्ता पिछले 21 दिनों से तमाम आशा और आशा फैसिसिलेटर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसके कारण ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हैं।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles