spot_img

फिल्म रिलीज के बाद भी रॉकी और रानी का प्रमोशन जारी- पांच दिनों में रहा शानदार कलेक्शन

28 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ इन दिनों मनोरंजन जगत धूम मचा रही हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोडी को दर्शकों का बोहोत प्यार मिल रहा है और साथ ही साथ में उनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह फिल्म इन दिनों काफी  चर्चा में है। करण जौहर की फिल्म ने 5 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म रिलीज होकर पांच दिन होने के बाद भी एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ-साथ करण जौहर भी फिल्म का प्रमोशन कर रहे है। कभी यह दोनों रॉकी और राणी फिल्म के टी-शर्ट पहनते है, तो कभी आलिया और रणवीर फिल्म के गाने पर डांन्स करते नजर आते हैं। दोनों भी फिल्म से रिलेटेड प्रमोशन के फोटो हो या विडीयो सोशल मिडीया पर डालते रहते हैं। इस फिल्म में

इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र, शबाना आझमी,चुर्णी गांगुली और क्षिती जोग भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 160 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म मेकर्स और फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles