spot_img

Bhopal: मुख्यमंत्री चौहान ने आध्यात्मिक चिंतक चिन्मयानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

भोपाल:(Bhopal) भारत के प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक तथा वेदान्त दर्शन के विश्व प्रसिद्ध विद्वान स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती की आज गुरुवार को पुण्यतिथि है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर कहा चिन्मय मिशन के संस्थापक, आध्यात्मिक चिंतक एवं वेदांत दर्शन के उद्भट विद्वान, पूज्य स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। गीता ज्ञान यज्ञ और अनेक विद्यालयों व अस्पतालों की स्थापना के माध्यम से मानवता की सेवा के लिए आपने जो अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित की है, वह सदैव हम सबको मानव धर्म को पूर्ण करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने अपने ट्वीट संदेश में चिन्मयानन्द सरस्वती को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा विश्व धर्म संसद में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले महान संत, वेदांत दर्शन के विश्व विख्यात विद्वान एवं प्रसिद्ध आध्यात्मिक चिंतक परम श्रद्धेय स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।

Fatehabad : ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

फतेहाबाद : (Fatehabad) ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी डिस्काउंट और दवा कारोबार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के विरोध में 20 मई को जिलेभर के मेडिकल...

Explore our articles