spot_img

Mumbai: इंडियन सुपर लीग में प्रतिस्पर्धा करने वाला 12वां क्लब बना पंजाब एफसी

मुंबई:(Mumbai) पंजाब एफसी इंडियन सुपर लीग (ISL) में हिस्सा लेने वाला 12वां क्लब बन गया है। आईएसएल ने आज एक आधिकारिक बयान जारी कर पंजाब एफसी के आगामी 2023-24 सीज़न से लीग में हिस्सा लेने की घोषणा की।

पंजाब एफसी 2022-23 आई-लीग खिताब जीतने के कारण आईएसएल में पदोन्नत होने वाला पहला क्लब बन गया।

इंडियन सुपर लीग के प्रवक्ता ने कहा, “हमें इंडियन सुपर लीग परिवार में पंजाब एफसी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। पंजाब एफसी की आईएसएल में पदोन्नति से भारत में खेल के प्रति प्रशंसकों की रुचि और उपस्थिति में और तेजी आएगी। यह पंजाब के जुनूनी फुटबॉल प्रशंसकों का प्रतिनिधित्व करते हुए लीग में उत्साह, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प की एक नई लहर लाता है। जैसा कि आईएसएल इस सीजन में अपने 10वें वर्ष का जश्न मना रहा है, लीग भारतीय फुटबॉल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से एक समावेशी और मजबूत लीग पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Explore our articles