spot_img

Hamirpur : फौजी ने बसपा नेता पर धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया

हमीरपुर : ग्राम पंचायत सुरौली बुजुर्ग के प्रधान प्रतिनिधि व टेढ़ा जिला पंचायत सदस्य के पति, बसपा के पूर्व विधानसभा उम्मीदवार रामफूल निषाद के खिलाफ पंचायत के मजरा झंझरिया डेरा निवासी फौजी ने सोमवार को गाली-गलौज कर धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया है। फौजी का आरोप है कि बीते 25 वर्षों से प्रधान पद पर कब्जा जमाए बसपा नेता प्रधानमंत्री आवास योजना में खुलेआम कमीशन वसूल रहा है। इसका विरोध करने पर उसे राइफल अड़ाकर धमकाया गया है।

झंझरिया डेरा निवासी राजू निषाद भारतीय सेना में कार्यरत हैं और इन दिनों कोटा राजस्थान में तैनात है। वर्तमान में छुट्टी लेकर जवान गांव आया है। फौजी का आरोप है कि वह घर के दरवाजे पर मौजूद था उसी समय प्रधान प्रतिनिधि रामफूल निषाद अपने निजी गनर श्रीपाल के साथ आ धमका और गाली गलौज करते हुए राइफल अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी।

फौजी का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से दस हजार रुपये दबंगई के साथ वसूल रहा है, जिसका उसने विरोध किया था। इसी से नाराज होकर उसके द्वारा धमकी और गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया। वहीं बसपा नेता ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि फौजी ने शराब पीकर अभद्रता की थी। इसके बावजूद उन्होंने कुछ नहीं कहा है। उधर, सुमेरपुर थाना पुलिस ने जवान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए कहा है कि मामले की जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles