spot_img

Palwal : महिला को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

पलवल : पलवल में एक महिला को अपहरण के बाद बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विवाहिता की सास आरोपी के घर से उसे लेने पहुंची तो चाकू निकाल कर उसे व उसकी सास को जान से मारने की धमकी दी गई। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है ।

मिली जानकारी अनुसार होडल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह सुबह अपने घर से बाहर निकल कर रास्ते में पहुंची। उसी दौरान छोटे नामक व्यक्ति पीछे से आया और उसका मुंह दबा लिया। इसके बाद आरोपी उसे अपने घर में खींच कर ले गया और घर के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसकी सास उसे खोजती हुई वहां पहुंच गई।

विवाहिता का आरोप है कि सास ने छोटे से पूछा की तूने मेरी बहु को कहीं देखा है तो उसने कहा मेरे पास मेरे घर में है। आरोपी ने उसकी बहू को छोटे ने अपने मकान के कमरे में बंधक बनाया हुआ था। उसकी सास जब छोटे के घर में पहुंची और अपनी बहू को लेकर जाने लगी तो छोटे ने चाकू निकाल लिया और उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि उसने कहा कि इस बारे में किसी को बताया तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा।

महिला थाना प्रभारी सुशीला देवी ने सोमवार को बताया कि आरोपी छोटू के खिलाफ अपहरण कर दुष्कर्म करने व अपने घर में बंधक बनाकर रखने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles