spot_img

Gurugram : गुरुग्राम से रवाना हुई बृज मंडल यात्रा पर मेवात में पथराव

विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता लेकर गये थे यात्रा
घटना के बाद माहौल बना है तनावपूर्ण
गुरुग्राम: (Gurugram)
गुरुग्राम से चलकर मेवात के नल्हड़ स्थित भगवान शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए जा रही बृज मंडल यात्रा पर सोमवार को मेवात में जमकर पथराव किया गया। पथराव से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। हमलावरों ने गाड़ियों में आगजनी का भी प्रयास किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नियंत्रण कर लिया, लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे गुरुग्राम के सिविल लाइन टैंक पार्क के पास से बृज मंडल यात्रा मेवात के नल्हड़ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुई थी। इस यात्रा को भाजपा की जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने रवाना किया था। भगवान शिव, भगवान राम के जयकारे लगाते हुए कार्यकर्ता इस यात्रा को लेकर गुरुग्राम से सोहना के रास्ते मेवात में पहुंच थे। हर साल की तरह यह यात्रा धूमधाम से निकाली जा रही थी। कार्यकर्ता अपनी गाड़ियों पर भगवा झंडे लगाए थे। इस यात्रा में विश्व हिंदू परिष्द और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

गुरुग्राम विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री यशवंत शेखावत के अनुसार यात्रा जैसे ही शिव मंदिर नल्हड़ पहुंची, इसी दौरान शरारती तत्वों ने यात्रा पर पथराव कर दिया। बताया कि कई गाडिय़ों में आगजनी और तोडफ़ोड़ की गई। इस घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति पर नियंत्रण पाया। इस घटना के बाद स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर इस घटना की शुरुआत किस तरह से हुई। किस पक्ष की तरफ से ऐसी बात चली कि पथराव जैसी स्थिति बन गई। पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी कुछ बयान नहीं दे रहे।

गुरुग्राम से रवाना करने के दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने बताया कि ऐसा होना सही नहीं है। हम किसी के धर्म में बाधा नहीं डालते तो दूसरों को भी नहीं डालनी चाहिए। हो सकता है कुछ शरारती तत्वों, विपक्षी राजनीतिक दलों का यह एजेंडा हो सकता हो। देश में सबको अपनी भाषा बोलने, परंपरा निभाने की स्वतंत्रता है। हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा देकर सरकार काम कर रही है, ऐसे में इन घटनाओं का होना निंदनीय है।

Indonesia Open : सिंधु प्री-क्वार्टर फाइनल में, श्रीकांत और मालविका बाहर

जकार्ता : (Jakarta) भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडोनेशिया ओपन 2026 के महिला एकल वर्ग में शानदार जीत दर्ज करते...

Explore our articles