spot_img

Dehradun: सचिवालय संघ का द्विवार्षिक चुनाव, मतदान प्रारंभ

देहरादून: (Dehradun) उत्तराखंड सचिवालय संघ का द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। मतदान का प्रारंभ प्रात: 10 बजे हुआ था जो शाम चार बजे तक चलेगा। 1057 कार्मिक मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जानकारी देते हुए निर्वाचन अधिकारी मस्तूदास ने बताया कि शाम चार बजे तक मतदान होगा और शाम चार बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। उन्होंने मतदाता कर्मचारियों को पहचान के रूप में सचिवालय प्रशासन या राज्य सम्पत्ति विभाग की ओर से जारी पहचान पत्र को अनिवार्य बताया है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए दीपक जोशी, प्रदीप पपनै और सुनील कुमार लखेड़ा में मुकाबला है।

महासचिव पद पर विमल जोशी, राकेश कुमार जोशी और कमल कुमार मैदान में है जबकि सम्प्रेक्षक प्रत्याशी अरविंद कुमार व लालमणि, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी भूपेन्द्र नारायण जोशी, रमेश सिंह बत्र्वाल, संयुक्त सचिव प्रत्याशी चंदन सिंह बिष्ट, जगत सिंह डसिला, रणजीत सिंह और शुभम प्रत्याशी के रूप में डटे हुए हैं। साढ़े चार बजे से इस चुनाव की मतगणना हो जाएगी और सोमवार को देश शाम तक परिणाम की घोषणा हो जाएगी।

Explore our articles