spot_img

Ranchi : प्रधानमंत्री 27 जुलाई को झारखंड को 1607 किसान समृद्धि केंद्र की देंगे सौगात

रांची : भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सीकर, राजस्थान से देशभर के किसानों को बड़ी सौगात देंगे। वे किसानों को 1.25 लाख किसान समृद्धि केंद्र प्रधानमंत्री समर्पित करेंगे। इसमें 1607 केंद्र झारखंड राज्य के हैं। सुबह 10 बजे पूर्वाह्न सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में किसान इस कार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि यह किसान समृद्धि केंद्र किसानों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि महत्वपूर्ण हैं। केंद्र पर किसानों की कृषि संबंधी हर प्रकार की समस्याओं का निदान उपलब्ध रहेगा। केंद्र पर खाद, बीज, दवा, कीटनाशक, मिट्टी जांच और डॉक्टर्स की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Explore our articles