spot_img

Dumka: दुमका में रुपये नहीं देने पर ऑटो चालक ने मालकिन को मारी गोली

गंभीर हालत में महिला को धनबाद किया गया रेफर

दुमका:(Dumka) दुमका नगर थाना क्षेत्र से शनिवार की रात करीब दो बजे एक महिला को गोली मारने का मामला सामने आया है। यहां हांसदा क्लीनिक के सामने मांझी टोला में पैसा नहीं देने पर ऑटो चालक रूपलाल हांसदा ने संगीता किस्कू (35) को गोली मार दी।

गोली महिला के पेट में लगी है। आसपास के लोगों ने गंभीर हालत में महिला को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे धनबाद रेफर कर दिया। मांझी टोला की रहने वाली महिला अपने बेटे और बेटी के साथ रहती है। उसका एक ऑटो है, जिसे जामा थाना क्षेत्र के असंथर गांव का रहने वाला रूपलाल हांसदा चलाता है। रूपलाल रोज शाम को ऑटो महिला के घर पर लगाने के बाद अपने गांव चला जाता है। कभी कभार देर होने पर मालकिन के घर में भी रुक जाता है।

पुलिस का कहना है कि रात को नशे में धुत ऑटो चालक ने महिला से पैसों की मांग की थी। महिला ने पैसे देने से इंकार किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद चालक महिला के पेट में गोली मारकर भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

सूचना मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। थाना प्रभारी अरविंद कुमार का कहना है कि महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Thane : ठाणे में महिला से 6.75 लाख की ठगी, दिल्ली एयरपोर्ट की कहानी बनाकर ठगे पैसे

ठाणे : (Thane) जिले के मुंब्रा इलाके (Mumbra area of ​​Thane district) में शादी का झांसा देकर 29 वर्षीय महिला से 6.75 लाख रुपये...

Explore our articles