पश्चिम मेदिनीपुर: (Paschim Medinipur) अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर केशपुर थानांतर्गत के भोलसरपाटा गांव में शुक्रवार को ममता दोलाई, खोकोन दोलाई समेत कई लोग खेत में काम कर रहे थे। तभी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ममता और खोकोन की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला समेत दो घायलों को मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
उधर, पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोना थाना अंतर्गत बंदीपुर गांव में गाय चराने के दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला का नाम तुलसी सी (50) था। दरअसल, शुक्रवार सुबह पश्चिम मेदिनीपुर जिले में आंधी-बारिश शुरू हो गई। उस समय तुलसी खेत में गाय चराने गई थी। इसी दौरान दौरान बिजली गिरने से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने उसे चंद्रकोना ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया लेकिन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तुलसी के शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटाल महकमा अस्पताल भेज दिया।


