चंडीगढ़: (Chandigarh) पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा बारिश के कारण रद्द की गई परीक्षाएं अब 24 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने इस संबंध में परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। पंजाब में बीती 10 व 11 जुलाई को भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आ गई थी, जिसके चलते पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 15 जुलाई तक हाेने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया था।
अब पंजाब के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, जिसके चलते पंजाब बोर्ड ने रद्द की गई परीक्षाओं का 24 जुलाई से एक अगस्त तक आयोजन करने का फैसला किया है। बोर्ड ने शुक्रवार को आठवीं कक्षा का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है।बोर्ड प्रवक्ता के अनुसार 24 जुलाई को विज्ञान, 25 जुलाई को गणित, 26 जुलाई को कंप्यूटर साइंस, 27 जुलाई को दूसरी भाषा पंजाब,हिंदी व उर्दू, 28 जुलाई को स्वास्थ्य एवं शरीरिक शिक्षा तथा एक अगस्त को इलैक्टिव सब्जेक्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी।


