मधुबनी : जिला के भारत- नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र जयनगर में शनिवार को पांच बाल श्रमिकों को तस्करों से मुक्त कराया गया। शनिवार को जयनगर में नेपाल सीमा टपाकर तस्करों द्वारा पांच बच्चा को गुजरात ले जाया जा रहा था।
बताया कि बच्चा को लेकर तस्कर को जाते देखकर सीमा पर तैनात एसएसबी जवान को संदेह हुआ। एसएसबी पूछताछ कार्रवाई की तो मौके पर सभी तस्कर भाग निकला। सभी पांच नेपाल के बच्चों को एसएसबी ने पकड़कर सीमा पार आने का कारण पूछा। बच्चा भाषा जनित बोल नहीं रहा था।
सूत्रानुसार एसएसबी ने सभी बच्चा को स्थानीय पुलिस स्टेशन देवधा थाना को सौंप दिया। देवधा थाना ने मामला दर्ज कर जिला प्रशासन को खबर किया गया है।जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी पांच बच्चों को बाल कल्याण समिति के जिम्मे सौंपने की खबर है।


