spot_img

Giridih : गिरिडीह में पांच करोड़ लूट का खुलासा, छह गिरफ्तार

गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में विगत 21 जून को गुजरात की एक कंपनी के लोगों से पांच करोड़ की हुई लूट का झारखंड पुलिस के एसआईटी ने खुलासा किया है। पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए लूटी गई रकम में से तीन करोड़ 24 लाख 15 हजार नकदी बरामद किया है।

गिरिडीह एसपी अमित रेनू ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपितों में राजेश सिंह, करीम अंसारी, विनोद विश्वकर्मा, शहजादा आलम सभी धनबाद, रंजीत राय हजारीबाग और अजीत कुमार चतरा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि रंजीत कुमार के पास से एक करोड़ 14 लाख बरामद किया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर ही पांच और अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी कर तीन करोड़ 24 लाख 15 हजार बरामद किए गए। इस वारदात का मास्टरमाइंड गुलाब सिंह अभी भी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Tehran/Washington : ईरान ने कहा- आत्मसमर्पण नहीं करेगा, अमेरिका बोला- अभूतपूर्व सैन्य कार्रवाई होगी

तेहरान/वाशिंगटन : (Tehran/Washington) जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका के सामने आत्मसमर्पण नहीं करेगा।...

Explore our articles