spot_img

New Delhi : भाजपा ने किया चार राज्यों के चुनाव प्रभारियों का ऐलान, प्रह्लाद जोशी को राजस्थान की कमान

नई दिल्ली: (New Delhi) आगामी लोक सभा और विधान सभा चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के चुनाव प्रभारी बनाए हैं।भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रह्लाद जोशी को राजस्थान का प्रदेश चुनाव प्रभारी और नितिन पटेल और कुलदीप विश्नोई को सह- चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ओम प्रकाश माथुर को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी और डॉ. मनसुख मांडविया को सह-चुनाव प्रभारी बनाया गया है।भूपेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश का चुनाव प्रभारी और अश्विनी वैष्णव को सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।प्रकाश जावड़ेकर तेलंगाना के प्रदेश चुनाव प्रभारी और सुनील बंसल सह-चुनाव प्रभारी होंगे।ये सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

New Delhi : देश में तेजी से विकसित हो रहे ग्रीन एक्सप्रेस-वे के चलते सड़क यात्रा का स्वरूप बदला : गडकरी

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister for Road Transport and Highways, Nitin Gadkari) ने कहा...

Explore our articles