spot_img

Zanzibar: जांजीबार में खुलेगा आईआईटी मद्रास का कैम्पस, भारतीय विदेश मंत्री के दौरे पर हुआ समझौता

जैजिबार: (Zanzibar) अफ्रीकी देश जांजीबार में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास का कैम्पस खोला जाएगा। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के जांजीबार दौरे पर इस आशय का समझौता हुआ है। इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली विनी से मुलाकात कर दोनों देशों की साझेदारी और मजबूत करने पर जोर दिया।

इस समय भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर जांजीबार के दौरे पर हैं। उन्होंने जांजीबार के राष्ट्रपति हुसैन अली विनी के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच बातचीत में रक्षा सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। जांजीबार में भारत के मशहूर प्रौद्योगिकी संस्थान आईआईटी मद्रास का कैम्पस खोले जाने के लिए दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है। भारतीय विदेश मंत्री ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने जांजीबार में भारत सरकार लाइन ऑफ क्रेडिट से वित्त पोषित जल आपूर्ति परियोजना का दौरा भी किया।

भारतीय विदेश मंत्री मिसाइलों से लैस भारतीय युद्धक जहाज आईएनएस त्रिशूल पर आयोजित डेक रिसेप्शन में भी शामिल हुए। आईएनएस त्रिशूल इन दिनों जांजीबार के दौरे पर है। इस रिसेप्शन में जांजीबार के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली विनी भी शामिल हुए। बाद में भारतीय विदेश मंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जांजीबार के राष्ट्रपति डॉ. हुसैन अली विनी से मिलकर खुशी हुई। वह भारत-जांजीबार की साझेदारी को मजबूत करने के प्रति समर्पित हैं। राष्ट्रपति विनी के साथ आईएनएस त्रिशूल पर एक डेक रिसेप्शन में सहभागिता के दौरान जांजीबार के सभापति, मंत्री और भारतीय मूल के लोग भी मौजूद रहे। जांजीबार में आईएनएस त्रिशूल की मौजूदगी भारत के सागर समर्पण का सबूत है।

New Delhi : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस अग्निकांड की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

नई दिल्ली : (New Delhi) रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (Thiruvananthapuram-Hazrat Nizamuddin Rajdhani Express) में आग लगने की घटना...

Explore our articles