spot_img

New Delhi : दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में वकीलों के विवाद में हवाई फायरिंग

नई दिल्ली: (New Delhi) दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में आज सरेआम गोलियां चलीं। वकीलों के दो गुटों के विवाद में एक गुट ने हवा में फायरिंग की। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है।

इससे पहले 2019 में तीस हजारी कोर्ट में पार्किंग को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी। इस झड़प में गोली चलने से एक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया था। 24 सितंबर, 2021 को रोहिणी कोर्ट के कोर्ट रूम में फायरिंग हुई थी, जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौके पर मौत हो गई थी। रोहिणी कोर्ट के कोर्ट नंबर 207 में एडिशनल सेशंस जज गगनदीप सिंह की कोर्ट में ये घटना घटी थी। वकील की वर्दी में आये दो लोगों ने गैंगस्टर जितेंद्र गोगी पर गोली चलाई थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की फायरिंग में दोनों हमलावर भी मारे गए थे। अप्रैल में साकेत कोर्ट में एक वकील की वर्दी में एक व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग की थी।

2019 में साकेत कोर्ट के अंदर गोली चली थी और 2017 में रोहिणी कोर्ट में गोली मारकर एक विचाराधीन कैदी की कोर्ट परिसर में हत्या कर दी गई थी। 2015 में कड़कड़डूमा कोर्ट में चार हथियारबंद अपराधियों की गोलीबारी में एक हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी थी।

Thailand Open 2026 : सात्विक-चिराग सेमीफाइनल में पहुंचे, पीवी सिंधु बाहर

बैंकॉक : (Bangkok) भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (Satwiksairaj Rankireddy and Chirag Shetty) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए...

Explore our articles