spot_img

Ujjain : व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में माता-पिता की अहम भूमिका होने के साथ गुरु का भी बड़ा योगदानः डॉ. यादव

उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक जैन ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरू सांदीपनि आश्रम में पूजन-अर्चन किया

उज्जैन : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन ने योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण, भाई बलराम एवं सखा सुदामा के साथ विद्याध्ययन करने आए उज्जयिनी के गुरु सान्दीपनि आश्रम में विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि व्यक्ति के सर्वांगीण विकास में अपने माता-पिता की अहम भूमिका होने के साथ-साथ अपने गुरु का भी बड़ा योगदान होता है।

सान्दीपनि आश्रम में पूजन-अर्चन के दौरान विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पाण्डेय, महर्षि पाणिनी संस्कृत एवं वैदिक विश्वविद्यालय के कुलपति मेनन, लोक शिक्षण उज्जैन संभाग के संयुक्त संचालक रवीन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी आनन्द शर्मा, जिला शिक्षा परियोजना समन्वयक गिरीश तिवारी आदि उपस्थित थे। गुरु सान्दीपनि आश्रम में मुख्य पुजारी रूपम व्यास, राहुल व्यास, शैलेंद्र व्यास ने विधिवत पूजन-अर्चन सम्पन्न करवाया।

उल्लेखनीय है कि हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है। संस्कृत में ‘गु’ का अर्थ होता है अंधकार (अज्ञान) एवं ‘रु’ का अर्थ होता है प्रकाश (ज्ञान)। गुरु हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव एवं विधायक जैन ने वाल्मिकीधाम पहुंचकर आशीर्वाद लिया

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन ने गुरु सान्दीपनि आश्रम में पूजन-अर्चन करने के पश्चात वाल्मिकीधाम पहुंचकर सन्त बालयोगी उमेशनाथ महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

बगलामुखीधाम मन्दिर में दर्शन किये

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं विधायक पारस जैन ने बगलामुखीधाम मन्दिर में देवदर्शन कर बगलामुखीधाम के महाराज पीर योगी रामनाथ का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उज्जैन दर्शन बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर उज्जैन शहर में देव दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिये उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा बस वाहन सेवा चलाई जाएगी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, जगदीश अग्रवाल आदि ने सोमवार को उक्त बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, पार्षदगणों में रजत मेहता, शिवेन्द्र तिवारी, दुर्गा शक्तिसिंह चौधरी, डॉ.योगेश्वरी राठौर आदि उपस्थित थे।

Noida : नोएडा एयरपोर्ट से सप्ताहभर में शुरू हाे सकती है टिकट बुकिंग सेवा

नोएडा : (Noida) नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (Bureau of Civil Aviation Security) (BCAS) से एयरोड्रम सिक्योरिटी प्रोग्राम (Aerodrome Security Programme) (ASP) को मंजूरी मिलने...

Explore our articles