spot_img

New Delhi : एमपीएस के स्टार एथलीट अर्जुन 7वें कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली: (New Delhi) मॉडर्न पब्लिक स्कूल (एमपीएस) शालीमार बाग के 12वीं कक्षा के छात्र स्टार एथलीट अर्जुन 7वें कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे, जिसका आयोजन 4 से 6 अगस्त के बीच पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद और टोबैगो में होगा।अर्जुन दिल्ली से एकमात्र जैवलिन थ्रोअर हैं, जो कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में अंडर-18 ब्वॉयज़ जैवलिन थ्रो कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनका अपना सर्वश्रेष्ठ 72.92 मीटर का थ्रो उनकी ज़बरदस्त प्रतिभा एवं दृढ़ इरादे को दर्शाता है। 16 वर्षीय अर्जुन वर्तमान में कॉमनवेल्थ देशों में तीसरे रैंक पर और भारत में अंडर-18 ब्वॉयज़ जैवलिन थ्रो कैटेगरी में पहले स्थान पर हैं।

इस अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या अल्का कपूर ने कहा, “हमें अर्जुन और उनकी अद्वितीय जीतों पर गर्व है। 7वें कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में भारत के प्रतिनिधित्व के लिए उनका चयन इस बात की पुष्टि करता है कि हम अपने हर छात्र में मौजूद क्षमता को सही मार्गदर्शन प्रदान कर सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। मॉडर्न पब्लिक स्कूल को अर्जुन पर गर्व है। उनकी यह उल्लेखनीय उपलब्धि हमारे सामूहिक प्रयासों का प्रेरक उदाहरण है। आगामी कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में उनके प्रतिनिधित्व को लेकर हम बेहद उत्सुक हैं।”

आगामी कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक एथलीट अर्जुन ने कहा, “यह मेरे लिए सपना सच होने के जैसा है, मैं अपने अभिभावकों, कोच एवं प्रधानाचार्या के प्रति बहुत आभारी हूं, जिन्होंने मेरी इस यात्रा के दौरान मुझे पूरा सहयोग दिया है। मेरे प्रति उनका भरोसा मुझे सफलता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है, मैं अंतरराष्ट्रीय मंच पर गोल्ड मैडल लाकर उनका नाम रौशन करने के लिए दृढ़ता से कोशिश करूंगा। मैं पूरे समर्पण एवं सम्मान के साथ अपने देश और मॉर्डन पब्लिक स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।”

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles