spot_img

Kolkata : राजीव सिन्हा को चुनाव आयुक्त पद से हटाने की याचिका खारिज

कोलकाता: (Kolkata) पश्चिम बंगाल के चुनाव आयुक्त के पद से राजीव सिन्हा को हटाने की याचिका कलकत्ता हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। नवेंदु कुमार बनर्जी नाम के व्यक्ति ने राजीव सिन्हा की नियुक्ति की वैधता को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। उन्होंने कहा कि गत सात जून को राज्यपाल ने नियुक्त किया था। लेकिन बाद में उनकी नियुक्ति संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ही नहीं किया था। राज्य सरकार ने सटीक प्रक्रिया का पालन भी नहीं किया। मामले की सुनवाई के दौरान राज्य के प्रधान न्यायाधीश टी.एस. शिवगणनम ने कहा कि नियुक्ति को लेकर के राज्य का क्या कानून है आपको पता है? ऐसा लगता है जैसे राजनीतिक तौर पर हेडलाइंस में बने रहने के लिए यह मामला दाखिल किया गया है। उसके बाद ही न्यायमूर्ति टी. एस. शिवगणनम और हिरणमय भट्टाचार्य की खंडपीठ ने इसे खारिज कर दिया।

New Delhi : फिल्म मेकर्स ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदलने को तैयार, हाई कोर्ट को दी जानकारी

नई दिल्ली : (New Delhi) नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय (Delhi High Court) बताया कि निर्माता फिल्म 'घूसखोर पंडत' (Ghuskhor...

Explore our articles