spot_img

Jaipur: महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं संविधान केंद्रों पर पाठ्य पुस्तकोंएवं मूलभूतसुविधाओं के लिए 11 करोड़ रुपये स्वीकृत

जयपुर: (Jaipur) प्रदेशभर में 2500 महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं संविधान केन्द्रों में पाठ्यपुस्तकें, समाचार पत्र-पत्रिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इनके लिए 11 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस राशि से केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पुस्तकालय एवं संविधान केन्द्र पंचायतों और शहरों के वार्डों में खोले जाएंगे।

गहलोत की इस स्वीकृति से पाठकों को अध्ययन के लिए पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध हो सकेंगी। वे महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को भी पढ़ और समझ पाएंगे। इन केंद्रों में पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं भी विकसित हांेगी।

Explore our articles