spot_img
Home business-mr BUSINESS New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल...

New Delhi: पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के करीब

0
250

नई दिल्ली: (New Delhi ) अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के अंतिम दिन ब्रेंट क्रूड का भाव 74.90 डॉलर प्रति बैरल पर है। वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड भी 70.64 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।