नई दिल्ली: (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने शनिवार को महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया और पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से अनुग्रह राशि की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने ट्वीट किया, महाराष्ट्र के बुलढाणा में हुई विनाशकारी बस दुर्घटना से बहुत दुखी हूँ। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।
पीएमओ ने एक अन्य ट्वीट में कहा, बुलढाणा में बस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि बुलढाणा जिले में शुक्रवार आधीरात बाद करीब दो बजे बस हादसे में 25 लोगों की जान चली गई। यह हादसा यवतमाल से पुणे जा रही बस के अनियंत्रित होकर खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ने से हुआ। बस डिवाइडर पर चढ़ते ही पलट गई और उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे। इनमें से 25 जल कर राख हो गए। आठ लोगों ने खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई।: इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूकंप, वृद्धा की मौत, दो घायल
जकार्ता: इंडोनेशिया के जावा द्वीप में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। साथ ही दर्जनों घर क्षतिग्रस्त हो गए।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र बंबांगलीपुरो से 84 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में जमीन से 86 किलोमीटर गहराई पर था।
इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि बंटुल में 67 वर्षीय महिला की घबराहट में भागते समय गिरने से मौत हो गई और कम से कम दो अन्य लोग घायल हो गए।
मुहारी ने कहा कि भूकंप से योग्यकार्ता और इसके पड़ोसी प्रांतों मध्य जावा और पूर्वी जावा में कम से कम 93 घरों के साथ-साथ अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भूकंप की वजह से स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र, पूजा घर और सरकारी कार्यालय क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
Delhi: अमरनाथ यात्रियों को शाह ने दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज (शनिवार) से शुरु हो रही यात्रा को लेकर ट्वीट कर कहा कि सभी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्थाएं की गई हैं।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुखद यात्रा सरकार की प्राथमिकता है। शाह ने कहा कि अमरनाथ यात्रा सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा व मान्यताओं का प्रतीक है आज के इस पवित्र यात्रा का शुभारंभ हो रहा है।


