spot_img

Gwalior : मथुरा में गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के लिए स्टेशन पर उमड़ी भीड़

ग्वालियर : ट्रेन में जिनके आरक्षण थे और सीट भी कन्फर्म थी, वे तो खड़े-खड़े गए और ट्रेन पर उस भीड़ ने कब्जा कर लिया, जिसमें से कई तो शायद बेटिकिट रहे होंगे। मथुरा जाने वाले भक्तों की भीड़ से इन दिनों ट्रेन में रिजर्वेशन कराने वाले यात्री काफी परेशान हैं। झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में भक्तों की भीड़ देखने लायक है। सोमवार को गुरुपूर्णिमा है जिसके चलते ग्वालियर से हजारों यात्री गोवर्धन की परिक्रमा के लिए मथुरा जा रहे हैं।

शुक्रवार को झांसी से चलकर नई दिल्ली जाने वाली ताज एक्सप्रेस में कंफर्म टिकट वाले यात्री भक्तों की भीड़ के कारण ट्रेन में नहीं चढ़ सके, वहीं किसी यात्री के बुजुर्ग परिजन ट्रेन से उतर ही नहीं पाए। हालात यह हो गए कि ट्रेन रुकते ही यात्री गेट पर इस कदर टूट पड़े कि उतरने वाले यात्री अंदर से बाहर तक नहीं निकल सके। ट्रेन में घुसने के लिए यात्रियों ने हॉकी तक निकाल ली, लेकिन इसके बावजूद भी यात्री ट्रेन में अंदर नहीं घुस सके। इस कारण मथुरा की ओर जाने वाली ट्रेनों में खड़े होने तक के लिए जगह नहीं मिल रही है। इतना ही नहीं कुछ यात्री ट्रेन की टॉयलेट तक में बैठकर यात्रा करते हुए नजर आए। चूंकि अंचल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा होकर गिर्राज जी पहुंचते हैं। इसलिए ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है।

Mumbai : वर्ली रैली विवाद मामले में पुलिस का स्पष्टीकरण

मुंबई : (Mumbai) भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से (Minister Girish Mahajan) भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस...

Explore our articles