spot_img

Sawai madhopur : घर में घुसकर युवती से की छेड़छाड़, गोली मारी-अस्पताल ले जाते समय मौत

सवाईमाधोपुर : सवाईमाधोपुर जिले के बाटोदा थाना इलाके में चार युवकों ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उसे गोली मार दी। परिजनों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद मौके से भाग रहे आरोपियों में से एक को गांववालों ने पकड़ लिया। उसको पेड़ से बांधकर जमकर पीटा।

नाथूलाल पुत्र अर्जुन मीणा निवासी बरनाला ने बताया कि गुरुवार शाम को उसकी भतीजी पूजा पुत्री प्यारे लाल मीणा और उसकी भाभी उर्मिला देवी घर में थीं। शाम करीब 4 बजे भानुप्रताप पुत्र रामविलास मीणा निवासी सुखचैनपुरा थाना लालसोट (दौसा) अपने साथियों अंकित पुत्र घनश्याम मीणा निवासी मलारना डूंगर, कुलदीप मीणा निवासी बगड़ी और कृष्णा पुत्र मुकेश मीणा निवासी सुखचैनपुरा थाना लालसोट के साथ आया। वह घर में गया और पूजा से बात करने लगा। इस दौरान आरोपी ने उसकी भाभी को पानी लेने के बहाने बाहर भेज दिया। उसकी भाभी पानी लेने गई, तब आरोपी ने अंदर से कमरा बंद कर लिया और पूजा से छेड़छाड़ करने लगा। पूजा ने इसका विरोध किया तो भानुप्रताप ने देसी कट्टे से उसके सिर में गोली मार दी।

नाथूलाल ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में मौजूद उसकी भाभी उर्मिला देवी और वह खुद दौड़कर कमरे में गए तो पूजा खून से सनी हालत में फर्श पर पड़ी थी। फौरन कुछ लोगों के साथ मिलकर पूजा को बाटोदा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। भानुप्रताप को हाथ में पिस्टल लेकर भागते देख लोगों ने दबोच लिया। लोगों ने उसे पेड़ से बांधकर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस दौरान भानुप्रताप के साथ आए अन्य तीनों लोग फरार हो गए।

मौके पर पहुंची बाटोदा थाना पुलिस ने भानुप्रताप को छुड़ाकर अस्पताल में भर्ती कराया। लड़की का शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने युवती के चाचा की रिपोर्ट पर भानुप्रताप, कृष्णा, अंकित और कुलदीप के खिलाफ छेड़छाड़, हत्या और आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में हर एंगल से जांच की जा रही है। युवती और युवकों में किसी तरह का कोई संपर्क था या नहीं, इस बारे में भी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं। जानकारी के अनुसार पूजा आगरा से बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। फाइनल ईयर का एग्जाम देने के बाद गांव आ गई थी। पूजा के पिता प्यारे लाल उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग में हेड कॉन्स्टेबल हैं। पूजा का बड़ा भाई संजय कुमार मीणा मुंबई में बैंक मैनेजर है। छोटा भाई मनीष मीणा है, जो गंगापुर सिटी में रहकर पढ़ाई करता है। आरोपी भानुप्रताप संजय का दोस्त है और पिछले 5-6 साल से उसका पूजा के घर आना-जाना था। एक साल पहले संजय की शादी के दौरान भानुप्रताप 15 दिन यहां रहा था।

घटना के बाद से ही गांव में माहौल गर्माया हुआ है। ग्रामीण जिला प्रशासन के अधिकारियों के मौके पर आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम की मांग पर अड़ गए। आसपास के गांवों के लोग भी धरनास्थल पर जमा हो गए। लोगों की भीड़ को देखते हुए मित्रपुरा, बामनवास, बाटोदा और मलारना डूंगर थानों की पुलिस तैनात की गई। ग्रामीणों ने बाटोदा-बरनाला रोड को जाम कर दिया। उधर, दूसरी ओर बाटोदा सीएससी में सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी। विधायक इंद्रा मीणा और एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल मौके पर पहुंचे तथा परिजनों को समझाया। इसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला शांत होने के बाद गांव से पुलिस हटा दी गई।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles