spot_img
Home Assam Siliguri : कार शो रूम में डकैती मामला, चाय बागान से लॉकर...

Siliguri : कार शो रूम में डकैती मामला, चाय बागान से लॉकर बरामद

0
275

सिलीगुड़ी : माटीगाड़ा थाना अंतर्गत शिवमंदिर इलाके में एक कार के शोरूम में हुई डकैती मामले में “लॉकर” को पुलिस ने फांसीदेवा के घोषपुकुर के कमला चाय बागान से देर शुक्रवार देर शाम बरामद कर लिया है।

आज तड़के सुबह माटीगाड़ा में एक कार के शोरूम में डकैती की घटना घटी थी। डकैतों के एक दल ने सुरक्षा गार्डों को बांधकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान डकैतों ने शो रूम में रखे रुपयों से भरा लॉकर उठाकर ले गए थे। जिसमें करीबन 24 लाख रुपये थे।

घटना के बाद स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। घटना के कुछ घंटे बाद शोरूम से गायब हुआ लॉकर फांसीदेवा के घोषपुकुर के कमला चाय बागान से बरामद कर लिया गया। हालांकि लॉकर खाली था।

दरअसल, चाय श्रमिकों ने इलाके में एक टुटा हुआ लॉकर को पड़ा देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लॉकर को बरामद किया।