spot_img

Kathmandu : नेपाल के कोशी प्रांत में यूएमएल के नेतृत्व वाली सरकार महज एक वोट से गिरी

काठमांडू: (Kathmandu) नेपाल के कोशी प्रांत में सीपीएन (यूएमएल) के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई है। मुख्यमंत्री हिकमत कुमार कार्की शुक्रवार को प्रांतीय विधानसभा में विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए।राज्य विधानसभा में वोटिंग के दौरान मुख्यमंत्री कार्की के पक्ष में 46 और विपक्ष में 43 वोट पड़े। विश्वास मत हासिल करने के लिए 47 वोटों की जरूरत थी। कुछ प्रांतों में स्पीकर सहित 93 सांसद हैं। वोटिंग में सिर्फ 89 सांसद शामिल हुए। 3 सांसद अनुपस्थित रहे ।

नेपाल की केंद्र सरकार और 7 प्रांतों में से केवल कोशी में यूएमएल के नेतृत्व वाली सरकार थी। कोशी में भी सरकार गिरने के बाद यूएमएल केंद्र और सभी प्रांतों में विपक्ष बन गयी है। अब किसी भी प्रांत में किसके नेतृत्व में सरकार बनेगी, यह अनिश्चित है। हालांकि, केंद्र में बने सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 47 सांसदों का बहुमत है, लेकिन मुख्यमंत्री किस पार्टी का होगा, इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई है।

Explore our articles