spot_img

Sonbhadra: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साले का निधन

सोनभद्र:(Sonbhadra) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साले कौशल राय की बीमारी के चलते निधन हो गया है। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे थे और पिछले पांच वर्षों से डायलिसिस चल रहा था । कौशल राय डायबिटीज व किडनी रोग से ग्रसित थे।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह के छोटे भाई 50 वर्षीय कौशल राय की वाराणसी के हैदराबाद गेट के पास स्थिति त्रिदेव अपार्टमेंट में अपने फ्लैट में शुक्रवार की सुबह 07:30 बजे निधन हो गया। कौशल राय बहुत ही मिलनसार व मृदुल स्वभाव के थे । वह अपने परिवार के साथ सोनभद्र जिले के डाला नगर में रहते थे और एक राष्ट्रीय अखबार से भी जुड़े थे । कौशल राय के निधन पर सोनभद्र जिले के पत्रकारों में शोक की लहर व्याप्त है।

Film Review : ‘भूत बंगला’ में अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी नहीं जगा पाई पुराना जादू

फिल्म: भूत बंगला कलाकार: अक्षय कुमार , तब्बू , वामिका गब्बी , राजपाल यादव परेश रावल , मनोज जोशी , असरानी और मिथिला पालकर लेखक: आकाश कौशिक...

Explore our articles