spot_img

Betul : बगैर सीसी रोड बनाये किया 6.88 लाख का भुगतान

सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत हुए थे 5.10 लाख

जनपद पंचायत आठनेर की वडाली पंचायत का मामला

बैतूल : विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितता के लिए कुख्यात जनपद पंचायत आठनेर की वडाली पंचायत में फर्जीवाड़ा का बड़ा मामला सामने आया है। 15वें वित्त आयोग से वडाली से मोक्षधाम तक पांच लाख दस हजार रुपये की लागत से स्वीकृत सौ मीटर सीसी रोड का निर्माण किए बगैर छह लाख 88 हजार रूपये खर्च होना बताकर भिन्न फर्मों को राशि का भुगतान किया गया।

दरअसल, इस मामले में पंचायत सचिव दिनेश लव्हाये ने सरपंच को अंधेरे में रखकर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया जाना सामने आया है। इसके अलावा पंचायत सचिव द्वारा विभिन्न मदों में फर्जी भुगतान कर राशि को समय समय पर निकाले जाने की भी आशंका जताई जा रही है। वडाली के जागरूक लोगों ने जिला पंचायत सीईओ अभिलाष मिश्रा से उक्त मामले की जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पुराने वर्क कोड से किया 3.85 लाख का भुगतान

अधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मुख्यालय वडाली में ग्राम से मोक्षधाम तक 15वें वित्त आयोग से पांच लाख दस हजार रुपये की लागत से १०० मीटर सीसी रोड स्वीकृत हुई थी। तात्कालीन सचिव ओझा सिंह कुमरे के कार्यकाल में सीसी रोड निर्माणमद में तीन लाख 33 हजार रुपये का भुगतान किया गया था। सीसी रोड का निर्माण किये बगैर वर्तमान सचिव दिनेश लव्हाये ने सीसी रोड निर्माण के पुराने वर्क कोड के आधार पर विभिन्न वेंडरों को 3 लाख 85 हजार रूपये का भुगतान किया गया। 5 लाख 10 हजार रूपये की लागत से स्वीकृत सीसी रोड का निर्माण किये बगैर अभी तक 6 लाख 88 हजार रुपये का भुगतान न कर एक बड़े फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है।

पांचवें वित्त आयोग मद में भी फर्जीवाड़ा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत वडाली के सचिव दिनेश लव्हाये द्वारा पांचवें वित्त आायोग मद की राशि में फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। पंचायत सचिव द्वारा विभिन्न वंडरों से सामग्री के बिल लेकर उन्हें भुगतान कर राशि का बंदरबांट किया जा रहा है। आठनेर की हरिओम कम्प्यूटर फर्म को निर्माण सामग्री का भुगतान किया गया है।

उल्लेखनीय है कि लगभग चार वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत अंधेरबावड़ी में पीएम आवास में फर्जीवाड़ा उजागर होने पर वहां पदस्थ पंचायत सचिव दिनेश लव्हाये को हटाकर वडाली में पदस्थ किया गया है। वडाली में पदस्थ होने के बाद उन्होंने यहां भी विकास निर्माण कार्यों में अनियमितताओं को अंजाम देना शुरू कर दिया।

मुझे जानकारी नहीं है- सरपंच

ग्राम पंचायत वडाली के सचिव दिनेश लव्हाये द्वारा सीसी रोड सहित अन्य निर्माण कार्यों में की जा रही वित्तीय अनियमितता से ग्राम पंचायत के सरपंच मुन्नीलाल मर्सकोले अंजान है। सरपंच मर्सकोले ने बताया कि सीसी रोड निर्माण के बगैर 6.88 लाख रुपये व्यय बताकर भुगतान करने की उन्हें जानकारी नहीं है। वे पंचायत के सचिव से इस संबंध में जानकारी लेंगे।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

Explore our articles