spot_img

Ranchi : रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में आठ बसों में लगी आग

रांची : कांटाटोली खादगढ़ा बस स्टैंड में पहले पांच बसों में आग लगी फिर एक घंटे की अंतराल में तीन और बसों में भी आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की दूर-दूर तक लपटें दिखाई देने लगीं।

पहली घटना गुरुवार दोपहर एक बजे की है। पांच बसों में आग लग गई, जिस पर काबू पा लिया गया। इसके लगभग एक घंटे के बाद फिर तीन बसों में आग लग गयी। निशांत ट्रेवलर्स, मां भवानी ट्रेवल्स, राधेश्याम और एलडी मोटर्स कंपनी की बसें आग की चपेट में आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पहले दो बसों में आग लगी। फिर यहां से दूर खड़ी दो बसों में आग लगी। यह किसी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। खादगड़ा बस स्टैंड के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। आग पर काबू पाने के बाद कुछ घंटे में फिर तीन बसों में आग लग गयी। आग की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गयी। मौके पर दो गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। एक घंटे की लंबी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन एक साथ आठ गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। गाड़ी के ड्राइवर और दूसरे कर्मचारी भी हैरान हैं कि आग ने इतना भयावह रूप कैसे ले लिया। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है। इससे पहले भी इस तरह के कई हादसे हो चुके हैं।

New Delhi : कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल, डब्ल्यूटीआई 116 डॉलर प्रति बैरल के पार

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध संकट और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (West Asia and President Donald Trump) की ईरान...

Explore our articles