spot_img
Home latest Mirzapur : सौर ऊर्जा बैट्री में हुआ धमाका, पीएचसी में मची अफरा-तफरी

Mirzapur : सौर ऊर्जा बैट्री में हुआ धमाका, पीएचसी में मची अफरा-तफरी

0
363

मीरजापुर: (Mirzapur) उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में प्रकाश व्यवस्था के लिए पांच किलो वाॅट का सौर ऊर्जा संयत्र स्थापित किया गया है। गुरुवार की सुबह तेज धमाके के साथ सौर उर्जा की एक बैट्री अचानक धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर पीएचसी में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बैट्री के धमाके से किसी प्रकार का कोई हताहत नहीं हुआ है। संयोग अच्छा था कि मौके पर कोई मौजूद नहीं था।पीएचसी के डा. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि प्रकाश के लिए लगाए गए पांच किलोवाट सौर ऊर्जा की एक बैट्री किसी कारणवश फट गई थी, लेकिन किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।